Aansoo Shayari

आँखों में आँसू लेके
आँखों में आँसू लेके होठों से मुस्कुराये,
हम जैसे जी रहे हैं कोई जी के तो बताये।
🔗 Share
आँखों से निकलते हैं आँसू
रोने की सज़ा है न रुलाने की सज़ा है,
ये दर्द मोहब्बत को निभाने की सज़ा है,
हँसते हैं तो आँखों से निकलते हैं आँसू,
ये उस शख्स से दिल लगाने की सज़ा है।
🔗 Share
आँखों में कौन
आँखों में कौन आ के इलाही निकल गया,
किस की तलाश में मेरे अश्क़ रवां चले।
🔗 Share
निकल पड़े इन आँखों से हजारों आँसू
जब जब तुमसे मिलने की उम्मीद नजर आई,
तब तब मेरे पैरों में ज़ंजीर नजर आई,
निकल पड़े इन आँखों से हजारों आँसू,
हर आँसू में आपकी तस्वीर नजर आई।
🔗 Share
मेरे अश्क़ तेरी बेरुखी का एहसास हैं
मेरे अश्क़ तेरी बेरुखी का एहसास हैं,
तेरी याद में ये फिर बेगाने हो चले।
🔗 Share
आँखें भीग जाती हैं
समंदर में उतरता हूँ तो आँखें भीग जाती हैं,
तेरी आँखों को पढ़ता हूँ तो आँखें भीग जाती हैं,
तुम्हारा नाम लिखने की इजाज़त छिन गई जबसे,
कोई भी लफ्ज़ लिखता हूँ तो आँखें भीग जाती हैं।
🔗 Share
मंज़र अभी आंसुओं का चल रहा है
मंज़र अभी आंसुओं का चल रहा है,
लफ्ज़ खामोश ही रहे तो अच्छा होगा।
🔗 Share
आग मोहब्बत की
और भी ज्यादा भड़काते हो
तुम तो आग मोहब्बत की,
सोजिश-ए-दिल को ऐ अश्को,
क्या ख़ाक बुझाना सीखे हो।
🔗 Share
मैंने दरिया से सीखी है
मैंने दरिया से सीखी है पानी की पर्दादारी,
ऊपर-ऊपर हँसते रहना गहराई में रो लेना।
🔗 Share
कोई रेत की प्यास बुझाओ
कोई रेत की प्यास बुझाओ जन्म-जन्म की प्यासी है,
साहिल के ढलने के पहले अपने पाँव भिगो लेना।
🔗 Share
रेत भरी है आँखों में
रेत भरी है आँखों में आँसू से तुम धो लेना,
कोई सूखा पेड़ मिले तो उससे लिपटकर रो लेना।
🔗 Share
आसरा इक उम्मीद का
आसरा इक उम्मीद का देके
मुझसे मेरे अश्क न छीन,
बस यही एक ले दे के बचा है
मुझ में मेरा अपना।
🔗 Share